फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगोल विषय की पढ़ाई कर 400 प्रकार की नौकरियां संभव : अजय देशवाल

Thu, 19 Sep 2024 07:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां के महिला महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मौजूद प्राध्यापिकाएं व छात्राएं। 
विज्ञापन
झोझूकलां। महिला महाविद्यालय में भूगोल विभाग की ओर से भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोग विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके बतौर मुख्य वक्ता अजय देशवाल, नितिन खत्री व जयाश्री साहा रहे। अजय देशवाल ने छात्राओं को भूगोल विषय में 400 से अधिक नौकरी के अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने डिजिटल मैपिंग के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा छात्राओं के साथ स्वामित्व योजना और भारत माला परियोजना पर भी मंथन किया गया। अजय देशवाल ने सुदूर संवेदन, भौगोलिक सूचना तंत्र और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कम समय में अधिक जानकारी प्राप्त करने की विधि बताई।
भूगोल विभागाध्यक्ष व संयोजिका डॉ. रीना देवी ने अजय देशवाल व उनकी टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर आभार जताया। अंत में प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहसंयोजिका काजल, अन्नु, नेहा, निशा, प्रीती व पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में स्वयंसेवकों को समझाया स्वच्छता का महत्व
बाढड़ा। गांव मांढ़ी हरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा तहत दूसरे दिन एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजन में डॉ. अनिल कुमार ने स्वच्छता पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस तरह हम अपने घरों को साफ रखते हैं उसी तरह हमें अपने पूरे देश को भी साफ रखना है। स्वच्छता अभियान में एनएसएस वालंटियर्स का अहम योगदान होता है। एनएसएस वालंटियर्स समय-समय पर स्कूलों, महाविद्यालयों, गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दे रहे हैं।



कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि हमें स्वयं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा और यथाशीघ्र इस पर काम करना होगा। खाना खाने से पहले एक मिनट तक साबुन से हाथ धोएं। अगर जल्दी आदत नहीं बन रही तो प्रतिदिन स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कुंजी है, इस वाक्य को याद रखें। इससे खाना खाने से पहले जरूर हाथ धोने की याद आएगी और धीरे ही सही, लेकिन आदत लग जाएगी। इसके बाद हम स्वस्थ रहकर अपने कार्य भी सुचारू रूप से कर सकेंगे। इसलिए स्वच्छता को जीवन का मूल मंत्र बनाए। इस दौरान डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. योगिता गोदारा, डॉ. योगेश जांगड़ा, डॉ. अर्जुन शर्मा, प्रोफेसर योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें