फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में 36 टीमों और 250 विद्यार्थियों ने निभाई सहभागिता

Thu, 19 Sep 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से शहर स्थित आर्यन स्कूल में सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें जिले की 36 टीमों व 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में चार विधाओं एकल लोकनृत्य, समूह लोकनृत्य, रागनी और लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. सतीश साहू ने बताया कि समूह नृत्य में पीएमश्री कन्या विद्यालय दादरी ने प्रथम, हड़ोदी राजकीय स्कूल ने दूसरा व छपार राजकीय स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सतीश साहू ने बताया कि एकल नृत्य में पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल दादरी प्रथम, राजकीय स्कूल छपार दूसरे और राजकीय स्कूल हड़ोदी तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, रागनी में दादरी पीएमश्री ने पहला, हड़ोदी राजकीय स्कूल ने दूसरा और मिसरी राजकीय स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्किट में मंदोला राजकीय स्कूल ने पहले, हड़ोदी राजकीय स्कूल ने दूसरे, समसपुर राजकीय स्कूल ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। उन्होंने बताया कि इनमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

डीईओ कृष्णा फोगाट ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह सबसे उपयुक्त मंच है। यहीं से भावी कलाकार उत्पन्न होते हैं और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। डीईईओ नवीन नारा ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी। अंत में नोडल अधिकारी बीईओ राजबाला मलिक ने विजेताओं पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान बाढड़ा बीईओ जलकरण, बौंद कलां खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट, प्राचार्य नरपाल, यसपाल, शर्मिला, शमशेर, महेंद्र बीआरपी, ज्योति, रश्मि, सुमन, निर्णायक मंडल में डॉ. आनंदवर्धन शर्मा, डॉ. अलका शर्मा, कमल नयन, विपिन, विनय, अनूप आदि मौजूद रहे।
यह मिलेगा पुरस्कार
जिलास्तर पर नाटक व समूह नृत्य में प्रथम टीम को दस हजार रुपये, द्वितीय को आठ हजार, तृतीय को छह हजार व चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को सांत्वना पुरस्कार तौर पर दो हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह एकल नृत्य व रागनी के लिए प्रथम को 4100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100 और चतुर्थ टीम को 2000 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें