फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डॉक्टर की मेज की दराज से 40 हजार रुपये चोरी, युवक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चरखी दादरी। पीएनबी के सामने स्थित जयसिंह बवासीर अस्पताल के संचालक ने एक युवक पर उनके मेज के दराज से 40 हजार रुपये चुराने का आरोप लगाया है। चोरी की वारदात 14 अक्तूबर की है। संचालक ने अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉ. कृष्ण वर्मा ने बताया कि वो जयसिंह बवासीर अस्पताल का संचालक है। 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे एक युवक उनके कैबिन में आया। उसने बवासीर के मरीज के उपचार को लेकर उससे पूछा। डॉ. कृष्ण ने बताया कि उन्होंने उक्त युवक को मरीज को साथ लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार शाम 6:25 पर उक्त युवक उनके कैबिन में दोबारा दाखिल हुआ और मेज के दराज से 40 हजार की नकदी चोरी कर ली। डॉ. कृष्ण ने बताया कि आरोपी का चेहरा कैमरे में कैद हो गया और जब उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाया तो आरोपी की पहचान रोहतक फाटक के समीप रहने वाले शंकर के रूप में हुई। आरोपी की पहचान होने पर अब चिकित्सक ने शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें