फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जुआ खेलते चार लोग काबू 33 हजार रुपये भी बरामद

Wed, 02 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। सांकरोड-रणकोली रोड स्थित गोशाला की दीवार के पास जुआ खेल रहे सांकरोड निवासी शेर सिंह, उमेद, आशिष व अभिषेक को गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस ने 33 हजार रुपये बरामद किए। बौंदकलां पुलिस थाने में चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बौंदकलां थाना पुलिस टीम हेड कांस्टेबल अमित कुमार के नेतृत्व में सांकरोड गांव में मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चार व्यक्ति गोशाला की दीवार के पीछे बैठकर रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चार जुआरियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर शेर सिंह के पास से 7000, उमेद से 10,000, आशिष से 8000 और अभिषेक से 7000 रुपये बरामद हुए। पुलिस टीम उन्हें काबू कर बौंदकलां थाने ले गई और वहां मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें