चरखी दादरी। जिले के तीनों खरीद केंद्रों पर अब तक 15,846 किसान बाजरा लेकर पहुंचे हैं। अब तक की स्थिति के अनुसार, 3.87 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हुई है, जबकि एजेंसी 3.59 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है। अभी करीब 28 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद बाकी है।
वहीं, अब तक 87.09 प्रतिशत बाजरा गोदामों तक पहुंच चुका है। दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में बाजरे की खरीद हो रही है। बुधवार को खरीद नहीं हुई, जबकि उठान कार्य जारी रहा। इसके अलावा 30 अक्तूबर तक तीनों केंद्रों पर 3,87,132 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। एजेंसी इसमें से 3,59,404 क्विंटल बाजरा खरीद चुकी है। फिलहाल 3,12,989 क्विंटल की उठान करवाई जा चुकी है।
बाजरे की उठान में बाढड़ा मंडी सबसे आगे है। यहां अब तक 72,814 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। एजेंसी 71,559 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। बाढड़ा मंडी की उठान प्रतिशत 98.28 है। दादरी मंडी में अब तक 2,19,544 क्विंटल बाजरे की खरीद और 1,82,000 क्विंटल की उठान हुई है। उठान प्रतिशत 82.90 है। इसी प्रकार झोझूकलां केंद्र पर 67,046 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। एजेंसी अब तक 59,430 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। झोझूकलां खरीद केंद्र की उठान प्रतिशत 88.64 है।
दादरी मंडी में 9148 तो बाढड़ा में 3607 किसान लाए बाजरा
दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां खरीद केंद्र अब तक 15,846 किसान बाजरा बेच चुके हैं। दादरी मंडी में 9148 किसान पहुंचे हैं जबकि बाढड़ा मंडी में 3607 और झोझूकलां में 3091 किसान पहुंचे हैं।
बाजरा की खरीद और उठान की स्थिति
मंडी एवं खरीद केंद्र - कुल आवक - कुल खरीद- कुल उठान
दादरी - 2,33,192 - 2,19544 - 1,82000
बाढड़ा - 80,710 - 72814 - 71,559
झोझूकलां - 73230 - 67046 - 59,430
बुधवार को आवक व खरीद बंद रही और बाजरे की उठान करवाई गई। तीनों केंद्रों पर अब तक 3.59 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है और 3.1 लाख क्विंटल बाजरा अब तक गोदामों में पहुंच चुका है।
- राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड