फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 378 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, 39 ने किया रक्तदान

Fri, 15 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छिल्लर गांव में आयोजित कैंप में नेत्र जांच कराता बुजुर्ग।
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव छिल्लर में भारतीय सेना में हवलदार रहे दिवंगत सुखलाल और स्वर्गीय रामरति फोगाट की पुण्यतिथि पर माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन ने रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसके अलावा सैनिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता बिजेंद्र छिल्लर, धर्मपाल राव, अधिवक्ता आकिब अली, पूर्व विधायक गणपतराय व जाट महासभा से डॉ. पवन ने की। मुख्य अतिथि कपूरी पहाड़ी मंदिर के महंत बाबा वैद्यनाथ रहे जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश ढिल्लो, पूर्व विधायक सोमबीर श्योराण, भरत सिंह छोक्कर, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, सोमबीर सांगवान जजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान रहे।
संगठन युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिलबलवान साहू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 39 यूनिट रक्त एकत्र हुआ और 378 लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। शिविर में 25 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का फाॅर्म भरा। आयोजन के दौरान 165 सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें