शराब ठेका स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध करते हड़ोदी के ग्रामीण।
बाढड़ा। गांव हड़ोदी के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते पर स्थित शराब के ठेके को स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेके के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं और मरीज रोजाना असुविधा और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इसकी पहले भी सामूहिक शिकायत की जा चुकी है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद सुनील व ग्रामीणों ने जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी को पत्र लिखकर ठेका यहां से दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की है ताकि गांव का माहौल सुरक्षित और शांत रह सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का सहारा लेने पर मजबूर होंगे।
सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि शराब ठेका यहां से हटवाने की मांग के लिए जन संवाद कार्यक्रम में भी मांग कर चुके हैं। ग्रामीण ने एक सप्ताह का समय दिया है अगर शराब ठेका नहीं स्थानांतरित नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।