फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध खनन रोकने के लिए दो साइटों पर पहुंची टीम, 30 मालवाहन भी जांचे

Wed, 12 Mar 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने के लिए मालवाहन के दस्तावेज जांचता टीम का सदस्य। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

खनन विभाग के महानिदेशक के निर्देशानुसार खनन विभाग टीम ने क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। खनन विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है।
जिला खनन अधिकारी रिंकू कुमार ने बताया कि विभागीय चेकिंग के तहत टीम ने कुल 30 वाहनों सहित मानकावास की दो खान साइट चेक की। उन्होंने बताया कि सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं। अवैध खनन को रोकने के लिए निरंतर सख्त अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किए जा रहे हैं। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खनन गतिविधियों को पारदर्शी बनाना और प्राकृतिक संसाधनों के अनियमित दोहन को रोकना है। हरियाणा सरकार का संकल्प है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें