फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुकान से इन्वर्टर, बैटरी चोरी के तीन आरोपी काबू

Thu, 05 Dec 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव समसपुर के पास स्थित एक दुकान से बैटरी व इन्वर्टर चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान करनाल जिले के गांव पढ़हाना निवासी कमल, संजय व धर्मबीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव लोहरवाड़ा निवासी हरविरेंद्र ने अक्तूबर माह में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि समसपुर रोड पर भारत बैटरी हाऊस के नाम से उसकी दुकान है। 8 अक्तूबर की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन दुकान की कुंडी व दीवार टूटी थी। सामान की जांच करने पर बैटरी, इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी आदि चाेरी मिली थीं।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने 3 दिसंबर को आरोपी कमल, संजय व धर्मबीर को काबू करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें