फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीएस-4 मानक वाली तीन बसें भेजी जाएंंगी हिसार रोडवेज डिपो

Wed, 24 Sep 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। रोडवेज डिपो में पिछले पांच वर्षों से संचालित बीएस-4 मानक की तीन बसों को सेवा से बाहर कर दिया गया है। ये बसें बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप नहीं थीं और एनसीआर क्षेत्र के नियमों के चलते अब इन्हें दादरी डिपो से संचालित करना संभव नहीं रहा। परिवहन विभाग के अनुसार, ये तीनों बसें अब हिसार डिपो को भेजी जाएंगी।
इस बदलाव के बाद डिपो के बेड़े में 108 बसें रह गई हैं। लगभग 13 दिन पहले डिपो से 15 बीएस-4 बसों को पंचकूला भेजा गया था। अब तीन और बसें हटने के बाद यात्रियों के लिए बसों की कमी हो सकती है। हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इसी माह बेड़े में बची हुई 15 आवंटित बसें शामिल हो जाएंगी, जिसके बाद रोडवेज डिपो में बसों की संख्या पर्याप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

बीएस-4 बसों को पांच साल तक दादरी डिपो से संचालित किया गया, लेकिन दादरी जिले के एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के बाद नियमों के कारण अब इन्हें वहां चलाना संभव नहीं रहा। इस संबंध में मुख्यालय से भी जानकारी ली गई और आदेश के तहत तीन बसें हिसार डिपो में भेजी जाएंगी।
10 दिन पहले भी पंचकूला भेजी गई थीं बीएस-4 की 15 बसें : जिले को एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के बाद से प्रदूषण मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली बसों को रोडवेज विभाग अन्य डिपो में भेज रहा है।
विज्ञापन

लगभग 10 दिन पहले भी दादरी डिपो से बीएस-4 की 15 बसों को पंचकूला भेजा गया था, वहीं, बेड़े में शामिल 3 अन्य बीएस-4 की बसों को हिसार भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें