फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेढ़ माह से ‘तालाब’ बनी सड़क, मिल रहा केवल आश्वासन

विज्ञापन
दूषित पानी से गुजरता बाइक सवार। अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो 3 से 9 तक

- वार्ड 12 गामड़ी क्षेत्र में डेढ़ माह से जलभराव
- दूषित पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं लोग
- दूषित पानी से उठती है बदबू, पनप रहे मच्छर
माई सिटी रिपोर्टर

चरखी दादरी। वार्ड-12 में स्थित गामड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर पिछले डेढ़ माह से बारिश का पानी जमा है। इस कारण जहां स्थानीय निवासी परेशान हैं, वहीं, इस रोड से रोजाना हजारों लोगों को आवागमन होता है। पानी जमा होने के कारण उनको गलियों या फिर दूसरे लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है।

इस रोड पर नई सब्जी मंडी और अनाज मंडी भी लगती है। स्थानीय लोगों राजकुमार, अनसूईया, मुकेश, मोनू, आशीष आदि ने कहा कि दूषित पानी के चलते उनके पांव में एलर्जी भी हो गई है। वे इस बारे में वार्ड के एमसी से लेकर नगर परिषद के चेयरमैन तक गुहार लगा चुके हैं परंतु अब तक इस पानी की निकासी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


परेशान लोग बोले- दूषित पानी से पांवों में हुई एलर्जी
अगले माह बेटी की शादी है। मानसून में यह पानी जमा हुआ था। तबसे इस रोड से पानी की निकासी नहीं हो पाई है। घर आने के लिए उन्हें इस पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। इस कारण उनके पांव में एलर्जी हो गई है। पांव में हर वक्त खुजली होती रहती है।
- राजकुमार
दूषित पानी से बदबू उठती रहती है। इस कारण उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है। हर जगह इस समस्या के बारे में बोल चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड एमसी को भी कई बार बोला जा चुका है, लेकिन एक ही जवाब मिल रहा है जल्द निकासी हो जाएगी।
-मुकेश
दूषित पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। इस कारण से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। मेरी उम्र भी हो चुकी है। इस दूषित पानी के चलते बीमार होने की आशंका बनी रहती है। दूषित पानी के चलते सारा दिन घर पर पड़े रहने के लिए मजबूर हूं, कहीं जा भी नहीं सकती।
-अनसूईया
दैनिक मजदूरी करने वाले हैं। इतने पैसे भी नहीं कमाते कि गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर अपना सही से उपचार करवा पाएं। प्रशासन से गुजारिश है कि दूषित पानी की निकासी जल्द से जल्द करवा दें, ताकि, दूषित पानी से न होकर गुजरना पड़े।
विज्ञापन

मोून, पेंटर
मेरा घर वार्ड-12 में ही है, काम पर जाने के लिए रोजाना इस दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। पिछले डेढ़ माह से वे इस समस्या से परेशान हैं। इस पानी की निकासी नहीं हो रही है। बारिश का मौसम भी जा चुका पर इस क्षेत्र से पानी की विदाई नहीं हो पाई है।
-आशीष, पेंटर
वर्जन
एसडीओ और जेई दोनों को बोल दिया गया है कि ट्रैक्टर या मोटर आदि लगाकर जल्द से जल्द उस क्षेत्र से पानी की निकासी करवाई जाए।
-सोहन लाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें