फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मंडियों में 3.32 लाख क्विंटल गेहूं का उठान बाकी

विज्ञापन
उठान के लिए बैग में गेहूं की भराई करते श्रमिक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले की अनाज मंडियों और खरीदों केंद्रों पर गेहूं की आवक और खरीद जोरों पर हैं। जिले में अब तक छह लाख नौ हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान और भुगतान का प्रक्रिया काफी धीमी है। मौसम परिवर्तनशील है और इसके बावजूद मंडियों और खरीद केंद्रों में तीन लाख 32 हजार क्विंटल गेहूं का उठान बाकी। इसके अलावा 52.64 करोड़ रुपये का भुगतान भी अभी बकाया है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद शुरू होने के बीस दिन बीत चुके हैं। अमर उजाला टीम ने जब खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया की पड़ताल की तो सामने आया कि किसान खरीद से तो संतुष्ट हैं, लेकिन भुगतान में देरी से उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। जिले में गेहूं की खरीद वेयर हाउस और हैफेड एजेंसी कर रही है। हैफेड दादरी और बौंदकलां में खरीद कर रही है, जबकि वेयर हाउस दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझू, कादमा, छपार और बेरला केंद्रों पर गेहूं की खरीद कर रही है। दादरी मंडी में 20 अप्रैल तक दो लाख 31 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें से हैफेड ने दो लाख और वेयर हाउस ने 31 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा है। दादरी मंडी में अभी 81 हजार क्विंटल गेहूं उठान बाकी है। दादरी मंडी से वेयर हाउस ने 22 हजार क्विंटल और हैफेड ने एक लाख 27 हजार क्विंटल गेहूं का उठान करवाया है। बाढड़ा मंडी में 20 अप्रैल तक 94 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है और 64 हजार क्विंटल गेहूं अभी खुले में ही पड़ा हुआ है। छपार और कादमा खरीद केंद्रों पर भी अभी 97 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं पड़ा हुआ है। बौंदकला में 38 हजार क्विंटल, बेरला 22 हजार क्विंटल और झोझू में 30 हजार क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है।
बेरला में सबसे कम हुई खरीद, झोझू दूसरे नंबर पर
जिले की दो मंडियों और पांच खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। दादरी में दो लाख 31 हजार क्विंटल, बाढड़ा में 94 हजार क्विंटल, झोझू में 45 हजार क्विंटल, कादमा में 70 हजार क्विंटल, बौंदकलां में 72 हजार क्विंटल, छपार में 67 हजार क्विंटल और बेरला में साढ़े 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

वेयर हाउस ने 43.58 करोड़ का तो हैफेड ने 38.77 करोड़ का खरीदा गेहूं
वेयर हाउस ने जिले में 20 अप्रैल तक तीन लाख 35 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा है। सरकारी समर्थन मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 43 करोड़ 58 लाख रुपये है। इसमें से एजेंसी ने 9 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खाते में कर दिया है, जबकि 34 करोड़ 43 लाख का भुगतान बाकी है। वहीं, हैफड ने दो लाख 71 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 38 करोड़ 77 लाख है। इसमें से 20 करोड़ 56 लाख की भुगतान राशि किसानों के खातों में डाली जा चुकी है, जबकि 18 करोड़ 21 लाख रुपये अभी बकाया है।
किसी का एक सप्ताह बाद तो किसी का दस दिन बाद भी नहीं हुआ भुगतान
- मैंने मंडी में आठ दिन पहले 40 क्विंटल गेहूं बेचा था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। सरकार के दावों के मुताबिक भुगतान नहीं हो रहा है।
रणबीर, बत्तर खेड़ी
- मैंने 20 क्विंटल गेहूं छह दिन पहले दादरी मंडी में बेचा था, लेकिन अब तक खाते में भुगतान राशि नहीं आई है। इस समयावधि में मैं दो चक्कर लगा चुका हूं और अधिकारी खाते में जल्द भुगतान राशि पहुंचने का आश्वासन दे रहे हैं।
भूप सिंह, मैहड़ा
---
वर्जन::
उठान में अब तेजी लाई जा रही है। भुगतान के लिए कई केस हेड ऑफिस भेज रखे हैं। जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। किसी भी खरीद केंद्र पर किसानों को गेहूं बेचने में कोई दिक्कतें नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

राजेश ग्रेवाल, परचेज मैनेजर, वेयर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें