फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी जीडी में नौकरी लगवाने के नाम से सात युवाओं के परिजनों से ठगे 28 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के तहत जीडी भर्ती के नाम पर सात युवाओं के परिजनों से 28 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। डीएसपी की जांच के बाद झोझूकलां थाना पुलिस ने मौड़ी गांव निवासी दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में गत 27 जुलाई को एसपी कार्यालय में घसोला निवासी धन सिंह ने शिकायत दी थी और मामले की जांच डीएसपी बली सिंह से करवाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धन सिंह ने बताया कि मार्च 2019 में हुई एसएससी जीडी भर्ती के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है। धन सिंह ने बताया कि मौड़ी निवासी आरोपी रवि से दो साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। रवि ने उसके बच्चों को नौकरी लगवाने की बात कहकर झांसे में लिया। धनसिंह ने बताया कि इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों के सात बच्चों को नौकरी लगवाने की बात रवि से कही और 28 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
धन सिंह ने बताया कि छह लाख रुपये उसने रवि के कहने पर खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि बाकी 22 लाख रुपये उसने दो लोगों की मौजूदगी में उसे दिए। इसके बाद भर्ती में उनके बच्चों का चयन नहीं हुआ और जब रुपये वापस मांगे तो रवि और उसके भाई प्रदीप कुमार ने उन्हें धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी रवि दिल्ली डाक विभाग में लगा है, जबकि प्रदीप हरियाणा पुलिस का जवान है। धन सिंह ने बताया कि गत 27 जुलाई को उसने मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में दी थी। इस मामले की जांच डीएसपी बली सिंह से करवाई गई और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में रवि और प्रदीप के खिलाफ 420, 506 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सातों युवाओं ने काटी साढ़े तीन माह की कैद
शिकायतकर्ता धन सिंह ने बताया कि एसएससी जीडी भर्ती की लिखित परीक्षा में आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों के बच्चों की जगह सॉल्वर से लिखित परीक्षा दिलाई। सॉल्वर के जरिये सातों ने परीक्षा पास भी कर ली, लेकिन जब 13 अगस्त 2019 को छत्तीसगढ़ में वे फिजिकल देने गए तो फिंगर प्रिंट मैच न होने पर चालाकी पकड़ी गई। इसके चलते सातों युवा साढ़े तीन-तीन माह की सजा काटकर आए हैं।
डीएसपी ने इस मामले की जांच की है और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मौड़ी निवासी रवि व प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, एसएचओ, झोझूकलां थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें