फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5 साल में मलेरिया की 2.73 लाख स्लाइड की तैयार, 0.01 प्रतिशत संक्रमण दर

Thu, 25 Apr 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी का सिविल अस्पताल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मलेरिया पॉजिटिव केस तो हर साल मिल रहे हैं, लेकिन पॉजिटिव दर 0.01 प्रतिशत है। पिछले पांच के आंकड़ों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की 2,73,800 स्लाइड बनाई हैं और इनमें से 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात ये है कि पिछले 5 साल में मलेरिया से एक भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। एंटी लारवा गतिविधियों के चलते मच्छरों के प्रजनन को काफी नियंत्रित कर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नतीजतन पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो मलेरिया बुखार से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। हालांकि जिले में इस बार मलेरिया ने अप्रैल में ही दस्तक दे दी है। शहरी क्षेत्र में एक शख्स की मलेरिया जांच पॉजिटिव आई है। हालांकि अब उक्त व्यक्ति स्वस्थ है। सीजन का पहला केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कार्यवाहक सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने मलेरिया स्लाइड संख्या बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही विभाग इसके लिए ब्रीडिंग चेकर्स को भी फील्ड में उतारेगा।
वर्ष 2019 से लेकर 2024 में अब तक के केस देखें तो 32 लोग मलेरिया का शिकार हुए हैं। हालांकि इन सभी ने मलेरिया को मात दी है और मलेरिया के चलते किसी की मौत नहीं हुई। पिछले सात वर्षों की बात करें तो मलेरिया के सर्वाधिक 12 मामले वर्ष 2019 में सामने आए थे। इस सीजन में काफी पहले मलेरिया केस मिल गया है। वहीं, विभाग ने हाल ही में दो नए माइक्राेस्कोप भी खरीदे हैं।
विज्ञापन




- पिछले पांच सालों में जिले में ये रही मलेरिया की स्थिति

वर्ष - स्लाइड बनी- मलेरिया केस- मलेरिया प्रभावित क्षेत्र संख्या

2019- 32143- 12-8

2020- 37690- 2-2

2021- 57405-6-5
2022- 64051-3-3
2023- 82486-7-7







जिले में फॉगिंग मशीनों की स्थिति

जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने को कुल 164 मशीनें उपलब्ध हैं। इसमें से 160 मशीनें पंचायत विभाग के पास हैं। शहर में फॉगिंग के लिए नगर परिषद के पास अभी तक महज दो मशीनें ही हैं। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी तक तैयारी भी नहीं की गई है। केवल दो मशीनों के सहारे ही शहर के 21 वार्डों में फॉगिंग करने की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी दो मशीनें उपलब्ध हैं।



मलेरिया से बचाव के लिए ये करें


- घरों मे दवा का छिड़काव करें

- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- रात को शरीर को पूरा ढकने वाले वस्त्र पहनकर सोएं
- बीमारी के लक्षण नजर आते ही स्वास्थ्य जांच करवाएं
- मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण के लिए प्रजनन स्थलों को नष्ट करें





जिले में वर्ष 2019 से 2023 तक मलेरिया की करीब 2.73 लाख स्लाइड तैयार हुई हैं और इनमें से 31 संदिग्ध मरीजों की मलेरिया जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस साल एक केस सामने आ चुका है। लोगों से अपील है कि वो सावधानी बरतें। - गौरव भारद्वाज,कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें