फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय योग स्पर्धा के लिए 25 खिलाड़ी चयनित, 15 को दिखाएंगे योग कौशल

Sun, 08 Jun 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
स्पर्धा में धनुरासन करते हुए प्रतिभागी साधक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के चंपापुरी स्थित आर्य हिंदी-संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में रविवार को जिलास्तरीय योग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जिले के खंडस्तरीय विजेता 80 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। स्पर्धा के लिए 6 आयुवर्ग बनाए गए हैं। स्पर्धा में 25 श्रेष्ठ खिलाड़ी चयनित किए गए।
विज्ञापन


सुबह साढ़े 10 बजे स्पर्धा की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका आचार्य प्रवीण योगी, सुरेंद्र आर्य, ललित शास्त्री, योग सहायक मित्रसैन आर्य, कोच प्रीतम सिंह ने निभाई। बतौर मुख्य अतिथि आयुष चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार व आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुनील जांगड़ा रहे।
पुरुष आयुवर्ग 10-14 में प्रथम लक्की, द्वितीय मनदीप व तृतीय स्थान पर साहिल रहे जबकि महिला वर्ग में भव्या, पूर्वी व साक्षी ने अपने क्रमश: तीनों स्थान प्राप्त किया। वहीं, आयुवर्ग 14-18 में ऋषिका, ज्योति व अन्नु ने पहले तीन पायदानों पर बाजी मारी। पुरुष वर्ग में यश, नवनीत और राहुल पहले तीन विजेता बने।
विज्ञापन


आचार्य रिंकू शास्त्री ने बताया कि आयुवर्ग 18-28 में आरती, सरिता व आशा ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया जबकि पुरुषों में मोहित ने प्रथम, अमित ने द्वितीय व अंकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयुवर्ग 28-40 में विकास ने पहला, रविंद्र ने दूसरा और ललित आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयुवर्ग में महिला खिलाड़ियों की संख्या शून्य रही। आयुवर्ग 40-60 में अनुराधा विजेता रहीं। पुरुष वर्ग में विरेंद्र पहले, बिशन सिंह दूसरे और प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अब ये सभी प्रतिभागी 15 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान खेल विभाग से मनजीत, सुनील व कोच बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें