फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ओवरलोड वाहनों की 24 घंटे होगी चेकिंग, चलेगा अभियान

Fri, 26 Jun 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिले से गुजरता ओवरलोड वाहन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में ओवरलोड वाहनों व अवैध माइनिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब जिले में विशेष अभियान चलेगा जिसके तहत जिले के उच्च अधिकारी 24 घंटे चेकिंग करेंगे। इसको लेकर वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी हाल में ओवरलोड वाहन या अवैध माइनिंग सहन नहीं की जाएगी। इस अवैध काम पर सिरे से रोक लगानी है। ऐसे में उच्च अधिकारी 24 घंटे चेकिंग सुनिश्चित करें। केवल औपचारिकता ना हो, कार्य धरातल पर नजर आए। कोताही की सूरत में दोषी के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहन व अवैध माइनिंग की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को सख्ती से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए। चेकिंग अभियान के तहत जिले के प्रमुख मार्गों, स्टेट हाईवे एवं अन्य चिह्नित क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की सघन जांच करे। जांच के दौरान वाहनों के वजन, फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क संरचना को क्षति पहुंचाते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ाते हैं। ओवरलोडिंग के कारण वाहनों में तकनीकी खराबियां उत्पन्न होती हैं जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें