फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मादक पदार्थ विक्रेता के घर से 205 ग्राम गांजा पत्ती बरामद

Wed, 03 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम ने शहर के सैनीपुरा क्षेत्र से एक मादक पदार्थ विक्रेता के घर दबिश दी। जांच के दौरान बेड के गद्दे के नीचे से 205 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शहर पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए रोजगार्डन के पास मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सैनीपुरा क्षेत्र निवासी सोमपाल अपने घर पर मादक पदार्थ बेचता है और फिलहाल वो गांजा पत्ती दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी।
इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उद्यान अधिकारी सुनील कुमार को मौके पर बुलाया गया। नियमानुसार आरोपी के मकान की तलाशी ली गई तो बेड के गद्दे के नीचे रखी पॉलीथिन से 205 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें