फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मिले कोरोना संक्रमित, जिले में अब 78 एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों संक्रमित दादरी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तौमर ने बताया कि दो नए केस मिलने के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या 240 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि 161 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब 78 एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया शनिवार को सैनीपुरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। दूसरा संक्रमित झज्जर घाटी क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र 56 वर्ष है। उन्होंने बताया कि जिले में 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1940 लोग होम क्वारंटीन हैं। 11 लोग कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जबकि छह लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 10602 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 10306 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 56 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें