दादरी से भागवी लौटते समय से रास्ते में हुआ हादसा, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी से भागवी रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजी घायल हो गए। उनकी पहचान भागवी निवासी विरेंद्र व विशाखा के रूप में हुई है। अब पुलिस ने घायल के बयान पर पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में विरेंद्र ने बताया वह जेबीटी शिक्षक है और झिंझर में पढ़ाता है। 31 दिसंबर को सायं वह अपने भांजी विशाखा के साथ दादरी से घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह समसपुर-भागवी रोड पर पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार पिकअप आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिरकर घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किए और आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।