फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीजेएम ने जेल में बंदियों और कैदियों की जानी परेशानी

Fri, 03 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भिवानी जिला कारागार में बंदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
सीजेएम संजीव काजला ने किया भिवानी जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने वीरवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों व कैदियों से बातचीत की और जेल परिसर में उनके लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया।
सीजेएम संजीव काजला ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है।
विज्ञापन

जेल का दौरा करने के दौरान सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष व महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खान-पान, पुस्तकालय, साफ-सफाई व चिकित्सा व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने पीड़ित वृद्ध विचाराधीन कैदियों व दोषियों के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने असाध्य रोग से पीड़ित वृद्ध विचाराधीन कैदियों से बातचीत की और निशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय साहब सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो 25
भिवानी जिला कारागार में बंदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें