फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हड़ताल पर 196 सफाईकर्मी, बारिश में सड़कों पर बहा कचरा

Sat, 08 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी नारे बाजी करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय परिसर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार की ओर से किए गए आश्वासन के बावजूद अब तक लिखित आदेश जारी नहीं होने से नगर परिषद के 196 सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं किए गए तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
जल्द मांग पूरी करने की अपील : दूसरी ओर हड़ताल का असर शहर के विभिन्न इलाकों में साफ दिखाई दिया। बारिश के कारण नालियों और सड़कों पर जमा कचरा बहता रहा जिससे कई स्थानों पर गंदगी फैल गई। आम नागरिकों ने भी सरकार और कर्मचारी संगठन से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की, ताकि सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि 17 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र जल्द जारी कर सभी स्वीकृत मांगों को लागू किया जाए जिससे कर्मचारियों के हित सुरक्षित हों और शहर की सफाई व्यवस्था भी पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें