फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमीदारा सोसायटी कार्यालय से यूरिया के 191 बैग बांटे, गेहूं के बीज के 750 बैग पहुंचे

विज्ञापन
चरखी दादरी स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। जमीदारा सोसायटी कार्यालय में शुक्रवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया, जिसमें कुल 191 बैग बांटे गए। इसी दौरान सोसायटी में गेहूं के बीज के 750 बैग भी पहुंचे। नवंबर प्रथम सप्ताह से गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा। अब तक किसान सरसों की बिजाई कर रहे थे। इस समय डीएपी खाद की जरूरत बनी हुई है। डीएपी खाद का स्टॉक पांच दिन से खत्म है ऐसे में गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद और मंगवाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

गेहूं की अगेती बिजाई 25 नवंबर तक की जा सकेगी। ऐसे में डीएपी खाद की बीच-बीच में जरूरत बनी रहेगी। जब से जमीन के हिसाब से खाद बांटने का काम शुरू किया गया है उसके बाद वितरण केंद्रों में लंबी लाइन नहीं लग रही है। जमीदारा सोसायटी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यूरिया खाद बांटी गई। इस दौरान 191 बैग वितरित किए गए। उन्हाेंने बताया कि यूरिया का स्टॉक खत्म हो चुका है। यूरिया की ज्यादा जरूरत तो रबी की फसलों की पहली सिंचाई के समय होगी। डीएपी व यूरिया खाद की एक और खेप जल्द पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें