फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महिलाओं समेत 18 लोग मिले कोरोना संक्रमित, संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को सात महिलाओं समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंच गया है। जिले में अब तक 1006 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से नौ की मौत हो चुकी है और 763 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 17 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को मौड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय महिला, गांधी नगर निवासी 84 वर्षीय और 30 वर्षीय महिला, शहर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, फतेहगढ़ निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, प्रेम नगर निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-16 निवासी 29 वर्षीय युवक, झोझूकलां निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-चार निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, मानकावास निवासी 30 वर्षीय महिला, सैनीपुरा मौहल्ला निवासी 52वर्षीय व्यक्ति और 54 वर्षीय महिला, हिंडोल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, अचीना निवासी 80 वर्षीय महिला, वार्ड-10 निवासी 25 वर्षीय युवक समेत चरखी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें