फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 15 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए जबकि 15 नए मामले मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 979 हो गई है। इसमें से नौ की मौत हो चुकी है, जबकि 739 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 231 संक्रमित उपचाराधीन हैं। शनिवार को 15 नए केस मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को वाल्मीकि बस्ती निवासी 27 वर्षीय युवक, घिकाड़ा रोड निवासी 30 वर्षीय युवक, बधवाना निवासी 32 साल का व्यक्ति, वार्ड-पांच निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, जावा निवासी 39 साल की महिला, जावा निवासी 42 साल की महिला, सैनीपुरा निवासी 36 साल की महिला, मंदौली निवासी 67 साल का व्यक्ति, चिड़िया रोड निवासी 46 साल का व्यक्ति, इमलोटा निवासी 33 साल का व्यक्ति, कलियाणा निवासी 60 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार तक जिले से 60 हजार 619 सैंपल लिए गए हैं। 1913 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 376 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें