फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 8 माह में दर्ज हुए 1319 केस, 1384 अपराधी भेजे सलाखों के पीछे

Sat, 02 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गत मई में पुलिस द्वारा बदमाशों से बरामद किए गए बुलेट प्रूफ जैकेट व हेलमेट।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक जनवरी से 31 अगस्त तक जिले के विभिन्न थानों में 1319 केस दर्ज हुए हैं, जिनमें 1384 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है। गैरकानूनी गतिविधियों की बात करें तो सर्वाधिक 94 केस आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुए हैं। इनमें 134 की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, जघन्य वारदातों को अंजाम देने पर पुलिस टीमों ने 105 अपराधियों को भी दबोचा है।
विज्ञापन

आठ माह की समय अवधि में पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वालों, अवैध हथियार रखने वालों, जुआरियों व सट्टा खाईवालों समेत चोरी की वारदात अंजाम देने वालों पर भी कार्रवाई की है। आठ माह के अंतराल में पुलिस ने एक 25 हजार रुपये का एक इनामी बदमाश, एक बेल जंपर और और 52 उद्घोषित अपराधी काबू किए गए हैं। उनके खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज किया गया। इस समय अवधि में पुलिस ने 76 चोरी के आरोपियों को भी दबोचा है।

जानिये...किस एक्ट के तहत कितने केस दर्ज और कितनी गिरफ्तारी
- सशस्त्र अधिनियम : एक जनवरी से 31 अगस्त तक जिले के विभिन्न थानों में सशस्त्र अधिनियम के तहत 31 केस दर्ज हुए हैं जिनमें 46 आरोपी काबू किए गए हैं। उनके पास से 36 पिस्टल, 3 गन, 82 कारतूस, 17 मैगजीन, चार बुलेट प्रूफ जैकेट व चार बुलेट प्रूफ हेलमेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


- एनडीपीएस : मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आठ माह में 28 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 41 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 20.669 किलो चरस, 8.544 किलो गांजा, 187.87 ग्राम हेरोइन, 268.191 किलो डोडापोस्त, 7.08 ग्राम स्मैक और 41.10 ग्राम अफीम बरामद की है।

- आबकारी अधिनियम : आबकारी अधिनियम के तहत जिला पुलिस ने आठ माह में कुल 94 केस दर्ज किए और इनमें 134 आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों के पास से पुलिस टीमों ने 964 बोतल अंग्रेजी शराब, 2247 बोतल देसी शराब और 433 बोतल बीयर बरामद की हैं। आबकारी अधिनियम के ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

- जुआ अधिनियम : जिले के विभिन्न थानों में एक जनवरी से 31 अगस्त तक जुआ अधिनियम के 61 मामले दर्ज हुए हैं और इनमें 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सट्टा खाईवाल भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,86,957 रुपये, 16 मोबाइल और एक-एक लैपटॉप व टीवी बरामद किया।

- चोरी : जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक जिले में चोरी के मामलों में 74 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 28 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के 26 वाहन बरामद किए। इसके अलावा संपत्ति चोरी के मामलों में 48 आरोपियों को काबू किया गया। उनसे 93.06 लाख रुपये के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया।



जिलावासियों से अपील है कि वो गैरकानूनी काम रोकने में पुलिस को सहयोग करें। अगर आपके आसपास कोई हथियार, मादक पदार्थ या शराब की अवैध बिक्री करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखकर पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें