फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले के 111 गांव और छह वार्ड नशामुक्त

Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस विभाग की मेरा गांव-नशामुक्त गांव मुहिम रंग ला रही है। अब तक 111 गांव और शहर के 6 वार्ड नशामुक्त घोषित हो चुके हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने समसपुर, लोहरवाड़ा और भागवी गांव को भी नशामुक्त घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत की ओर से बाकायदा तीनों गांवों में नशामुक्त गांव होने के बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बुधवार को गांव समसपुर में सरपंच प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। कहा कि हमें जिले व सभी गांवों को नशे से आजादी दिलानी है। इसके लिए हमें एकजुट होकर नशे के विरुद्ध कदम उठाना होगा। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस मुहिम में योगदान दे।
उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि हमें नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करना होगा। नशे की लत से ग्रस्त लोगों की पहचान कर उनका उपचार करवाने की कोशिश भी पुलिस विभाग कर रहा है। अगर आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है, तो उसे मदद करने से न हिचकिचाएं।
विज्ञापन

बैठक में गांव समसपुर, लोहरवाड़ा व भागवी के सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान का समर्थन करने का वादा किया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि पुलिस नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। यदि कोई नशीला पदार्थ बेच रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें