फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूरिया खाद के 1100 बैग बांटे, किसानों को मिली राहत

Thu, 24 Jul 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ट्रक से यूरिया खाद के बैग ले जाते हुए किसान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न केंद्रों पर वीरवार को यूरिया खाद बांटी गई। शहर में जमींदारा सोसायटी की ओर से 1100 बैग यूरिया के वितरित किए गए। पिछले चार दिन में यूरिया खाद के 14 हजार बैग बांटे जा चुके हैं। यूरिया की 11 हजार बैग की अगली खेप शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है। डीएपी खाद 26 जुलाई तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दादरी पुरानी अनाज मंडी में जमींदारा सोसायटी में वीरवार को यूरिया खाद बांटी गई। वीरवार को यूरिया के लिए किसानों की इतनी भीड़ नहीं रही। बिक्री काउंटर अधिकतर समय खाली ही रहा। पैक्स समितियों व प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से भी खाद की बिक्री जा रही है।
इस समय किसान बाजरा, ज्वार व धान की फसल में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। जमींदारा सोसायटी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि खाद के लिए अब इतनी मारामारी नहीं है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बांटी गई है। खाद की कोई कमी नहीं है। शहर में 1100 बैग यूरिया खाद बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें