फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1025 चालान काटे

Sun, 10 May 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वाहन का चालान करते यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देशों के तहत एक सप्ताह में 1025 चालान किए गए जिनसे 13 लाख 71 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई मुख्य मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में की गई।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति का पालन करें, ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करें और वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने अवैध लाइट या मॉडिफिकेशन से बचने की सलाह भी दी।
अभियान मुख्य रूप से उन वाहन चालकों पर केंद्रित था, जो नियमों की अनदेखी कर खुद और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। अधिकारी बताते हैं कि रोंग पार्किंग, तेज गति और ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालानों का विवरण
रोंग पार्किंग: 312
ओवर स्पीड: 48
रोंग साइड ड्राइविंग: 69
बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस: 31
बिना पीयूसी: 31
बिना रिफ्लेक्टर: 41
बिना नंबर प्लेट: 78
अवैध लाल-नीली लाइट: 13
बिना सीट बेल्ट: 31
ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन: 71
बिना हेलमेट: 21
बिना निर्धारित पैटर्न नंबर प्लेट: 71
अनाधिकृत इंजन/स्ट्रक्चर: 44
ट्रिपल राइडिंग: 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें