फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रो से देसी शराब की 10 पेटी बरामद, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने काबू किया है। उनकी सेंट्रो से पुलिस ने देसी शराब की 10 पेटी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जेवली निवासी चरण सिंह उर्फ चरणा और मुकेश के रूप में हुई है। उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस गश्त के दौरान अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जेवली निवासी चरणजीत और मुकेश सेंट्रो कार में सवार होकर अवैध बिक्री के लिए देसी शराब ला रहे हैं। वो कुछ देर बाद हुई होते हुए अपने गाव जाएंगे। इस आधार पर पुलिस ने नहर पुल पर मंदिर के समीप नाकाबंदी कर दी और एक सेंट्रो को रुकवाकर उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ कि तो उन्होंने अपना नाम चरणजीत और मुकेश बताया। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर उनकी कार की तलाशी ली गई तो देसी शराब की 10 पेटी बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर शराब व कार को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें