फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में 10 व पीएचसी में छह बेड कोविड संक्रमितों के लिए रहेंगे रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोविड महामारी का सामना करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। अस्पताल में टेस्टिंग लैब बनने के बाद 24 घंटे से पहले कोविड की रिपोर्ट आ रही है। इसके अलावा यहां ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू कर दिया गया है। सीएचसी में 10 और पीएचसी में छह बेड चौबीसों घंटे कोविड संक्रमितों के लिए रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले के हर एक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल को कोविड के अनुसार बीमार रोगियों का इलाज करने के लिए तैयार कर लिया गया है। नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड रोगियों के लिए बेड और आईसीयू की व्यवस्था की गई है। सांवड़ पीएचसी में 50 बेड का विशेष प्रबंध किया गया है। इनमें 42 बेड सामान्य और आठ बेड आईसीयू के लिए हैं।
डॉ. पंवार ने बताया कि एमएलआर कोविड हॉस्पिटल में 70 बेड का प्रबंध किया गया है। इनमें साठ बेड व्यस्क रोगियों के लिए और दस बेड बच्चों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल में चार डॉक्टर व बीस नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। दादरी नागरिक अस्पताल में 80 बेड का प्रबंध किया गया है। इस अस्पताल में बच्चों के लिए नीकू वार्ड अलग से बनाया गया है। अस्पताल में पांच सौ लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। जिससे कोविड वार्ड के सभी 80 बेड को जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें