चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ ने पैंतावास खुर्द निवासी युवक से पांच कारतूस बरामद करने के मामले में मंगलवार को दूसरे आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन आक्रमण के तहत की गई।
प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने 26 अगस्त को गांव पैंतावास खुर्द के बस अड्डे से मोहित निवासी पैंतावास खुर्द को अवैध हथियार और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने यह हथियार और कारतूस गांव निवासी सुमित से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी सुमित को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो