फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: घर बैठे करा सकेंगे पैमाइश, चैटबोट देगा राजस्व से संबंधित सभी सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी कल कुरुक्षेत्र के बाबैन से पूरे प्रदेश के लिए लॉन्च करने जा रहे हैं योजनाएं
विज्ञापन


पेपरलेस रजिस्ट्री और राजस्व निगरानी प्रणाली की भी की जाएगी लॉन्चिंग
प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि इससे नजर रखी जा सकेगी कि रजिस्ट्री और पैमाइश क्यों रुकी हुई है


आशीष वर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार राज्यवासियों के लिए पेपरलेस रजिस्ट्री, पैमाइश और चैटबोट और राजस्व निगरानी प्रणाली की सौगात देने जा रही है। इससे लोगों को रजिस्ट्री व भूमि की पैमाइश कराना आसान हो जाएगा। रजिस्ट्री, पैमाइश के लिए दफ्तर के चक्कर काटने नहीं होंगे। साथ ही राज्य सरकार चैटबोट व राजस्व निगरानी प्रणाली की भी लॉन्चिंग करने जा रही है। चैटबोट राजस्व विभाग से संबंधित सभी सवालों का जवाब देगा। वहीं, राजस्व निगरानी प्रणाली की मदद से राजस्व से संबंधित केसों की निगरानी हो सकेगी। राजस्व से संबंधित हजारों केस जिलों में 10 से 15 साल से लंबित हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रणाली से पता चल सकेगा कि किस जिले में कौन-सा केस कितने दिन से लंबित है और उपायुक्तों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल कुरुक्षेत्र के बाबैन से इन योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं।
हरियाणा सरकार ने यह प्रोजेक्ट लोगों की सहूलियत के लिए तैयार किया है। राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले एक विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि भूमि मालिकों को रजिस्ट्री कराने के लिए कई बार तहसील दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार अधिकारी जानबूझकर आपत्ति तक लगा देते थे ताकि भूमि मालिक परेशान होकर तहसील अधिकारियों से संपर्क करे और सेवा-पानी के लिए भूमि मालिक को मजबूर किया जा सके। इन परेशानियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को यह टास्क सौंपा था कि इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। इन प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि इससे नजर रखी जा सकेगी कि रजिस्ट्री और पैमाइश क्यों रुकी हुई है।
विज्ञापन




इस तरह से होगी पैमाइश



ऐसे में पैमाइश भी अब घर बैठे हो सकेगी। इसके लिए भूमि मालिक को सिर्फ राजस्व विभाग के पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। इसमें भूमि और अन्य सभी जानकारियां भरनी होगी। उसके बाद तहसील अधिकारियों के पास दस्तावेज पहुंच जाएंगे जहां वे कागजों और भूमि का सत्यापन करेंगे। दस्तावेज पूरे होने के बाद तहसील से अधिकारी भूमि मालिक के घर जाएंगे और पैमाइश का काम करेंगे। पहले लोगों को पैमाइश के लिए ही तहसील दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।




राजस्व विभाग का चैटबॉट होगा लॉन्च, सभी जानकारी मिलेगी



हरियाणा सरकार राजस्व विभाग का चैटबॉट भी लॉन्च करेगा। चैटबॉट के इस्तेमाल से कोई भी व्यक्ति राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी योजना या अन्य जानकारी हासिल कर सकता है। इसके लिए सरकार ने एक एजेंसी भी हायर की है। चैटबॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे एआई की मदद से तैयार किया गया है। यह उपयोगकर्ताओं के सवालों को समझता है और उपलब्ध जानकारी के आधार पर कुछ ही सेकेंड में जवाब उपलब्ध करा देता है।
विज्ञापन




ऐसे होगी पेपरलेस और ऑनलाइन रजिस्ट्री, डाक से आएगी हार्ड कॉपी



रजिस्ट्री कराने के लिए भूमि मालिकों को हरियाणा डीड रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाना होगा। वहां अपनी जमीन और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। उसके बाद भूमि मालिक के कागज संबंधित तहसील कार्यालय में पहुंच जाएंगे जहां सत्यापन का कार्य होगा। यदि कोई कमी होगी तो उसी दौरान भूमि मालिकों को सूचित कर दिया जाएगा। सभी कागजात पूरे होने के बाद भूमि मालिक को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेनी होगी ताकि फोटो ली जा सके और बायोमीट्रिक्स की प्रक्रिया संपन्न हो सके। दस्तावेज पूरे होने के बाद ही पैसे जमा होंगे। पैसा जमा होते ही रजिस्ट्री हो जाएगी। उसी दौरान उपभोक्ता चाहे तो ऑनलाइन दस्तावेज निकाल सकेगा। हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें