फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Ranking Championship: हरियाणा के पहलवान मंगोलिया में दिखाएंगे दांव-पेंच, 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Tue, 13 May 2025 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के 24 पहलवानों का चयन हुआ है। एशियन चैंपियनशिप में पदक विजेता पहलवानों को इस प्रतियोगिता में सीधी एंट्री मिली है डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप के ट्रायल में महिला पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Ranking Championship: 29 मई से मंगोलिया में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए पहलवानों के दो दिवसीय ट्रायल का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान हरियाणा के पुरुष वर्ग में 15 पहलवान और महिला वर्ग में 9 पहलवान सहित कुल 24 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप में पदक विजेता पहलवानों को सीधी एंट्री मिल गई, जिसमें प्रदेश के पांच पुरुष वर्ग और चार महिला वर्ग की पहलवान शामिल हैं। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने कहा कि कुश्ती प्रदेश की पारंपरिक पहचान है। देश के लिए प्रदेश के पहलवानों से सबसे ज्यादा पदकों की आस है। बता दें कि पुरुष वर्ग के ट्रायल लखनऊ में आयोजित हुए और महिला वर्ग के ट्रायल दिल्ली में आयोजित हुए।
 
पुरुष वर्ग के चयनित पहलवान

प्रेम (130 किलोग्राम), नितेश (97 किलोग्राम), प्रिंस (82 किलोग्राम), अंकित (72 किलोग्राम), नीरज (67 किलोग्राम), सूरज (60 किलोग्राम), अनिल (55 किलोग्राम), दिनेश (125 किलोग्राम), विक्की (97 किलोग्राम), दीपक (92 किलोग्राम),  अमित( 79 किलोग्राम), विशाल (70 किलोग्राम), रोहित (65 किलोग्राम), उदित (61 किलोग्राम)
विज्ञापन


महिला वर्ग के चयनित  पहलवान

रितिका हुड्डा, (76 किलोग्राम),  मनीषा (62 किलोग्राम), अंतिम (53 किलोग्राम), मुस्कान (59 किलोग्राम), पुष्पा (55 किलोग्राम), ज्योति ( 55 किलोग्राम), नेहा (57 किलोग्राम) और हर्षिता (72 किलोग्राम)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें