फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: राज्य की महिलाओं को नवाचार से जोड़ने के लिए होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम जारी है। हरियाणा को नवाचार और स्टार्टअप्स से जुड़कर तेजी के साथ काम करने की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन ‘विकसित हरियाणा-सक्षम महिला‘ के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत महिला उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक के दाैरान महिलाओं ने अपने स्टार्टअप्स, इनक्यूबेशन सेंटर, डिजिटल मार्केटिंग, वित्तीय सहायता और नवाचार से जुड़े अनुभव साझा किए। डाॅ. राज नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन अनुसार हरियाणा की आर्थिक प्रगति में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इसी क्रम में शीघ्र ही एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है जहां उन्हें उद्यमिता के गुर सिखाए जाएंगे। इस वर्कशॉप में उद्योग जगत और अन्य संबंधित हितधारकों को भी जोड़ा जाएगा। बैठक में यह भी तय किया कि महिला-केंद्रित इनक्यूबेशन सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का विस्तार किस प्रकार किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी वैश्विक बाजार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सके। राज नेहरू ने कहा कि मिशन हरियाणा-2047 के तहत सकल घरेलू उत्पाद को 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर के स्तर तक पहुंचाने और हरियाणा में नए रोजगार पैदा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों का अहम योगदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें