फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग को हरसंभव सहयोग देंगे: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन




हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 की प्रति भेंट की। इस दौरान आयोग के सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया भी मौजूद रहे। आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट की। सीएम ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार आयोग को हरसंभव सहयोग देगी।
विज्ञापन



सीएम ने आयोग के प्रदेश के अन्य जिलों में प्रवास के बारे में भी जानकारी ली। आयोग के सदस्यों ने बताया कि हर महीने एक जेल का निरीक्षण और बच्चों व बुजुर्गों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं का निरीक्षण करते हैं। बत्रा ने बताया कि नवंबर 2024 तक आयोग के पास 2,991 मामले लंबित थे जबकि 15 अक्तूबर 2025 तक 2,551 नए मामले आए। आयोग ने कुल 5,542 मामलों की सुनवाई कर 4,638 प्रकरणों का निपटारा किया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने 2024 के नवंबर में 32, दिसंबर में 148 और 2025 के जनवरी में 551, फरवरी में 360, मार्च में 691, अप्रैल में 478, मई में 826, जुलाई में 569, अगस्त में 433, सितंबर में 460 और 15 अक्तूबर तक 90 मामलों में फैसला दिया है। 15 अक्तूबर 2025 तक अब केवल 904 मामले ही लंबित हैं जिन पर सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें