फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचएसवीपी 4 नवंबर से शुरू करेगा संपत्तियों की ई-नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) संपत्तियों की ई-नीलामी करेगा। पहले चरण में 293 सभी श्रेणियों की संपत्तियों की बिक्री होगी। 4 नवंबर से 8 नवंबर तक ई-नीलामी का समय तय किया गया है।
संपत्तियों की बिक्री नई ई-नीलामी पाॅलिसी के तहत होगी। इसके लिए पहले ही नियम तय कर दिए गए हैं। एचएसवीपी ने पिछले करीब एक वर्ष से एक साथ बड़े पैमाने पर प्लाॅटों की बिक्री नहीं की। जोनवार कुछ स्थानों पर ई-नीलामी हुई। एचएसवीपी ने 19 सितंबर को रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए कई नियम तय किए हैं। ई-नीलामी में भाग लेने का अधिकार पाने वालों को 10 प्रतिशत का भुगतान पहले ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी के अनुसार 4 नवंबर को मल्टीस्टोरी, होटल साइट, अस्पतालों की साइट, इंस्टीट्यूट आदि की नीलामी सभी संपदा कार्यालयों में होगी। 6 नवंबर को रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियों स्कूल, नर्सिंग होम, क्लीनिक साइट आदि की सभी जोन में बिक्री होगी।
सात नवंबर को रिहायशी व व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री फरीदाबाद में होगी।
8 नवंबर को गुरुग्राम व हिसार में ई-नीलामी होगी। सभी संपत्तियों की बिक्री के लिए रिजर्व प्राइज भी तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें