फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एयर रेड सायरन बजने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, खिड़कियों पर पर्दे या मोटे कागज डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सभी जिलों में ब्लैकआउट को लेकर जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पाकिस्तान से तनावपूर्ण परिस्थिति के दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से ब्लैकआउट की स्थिति में नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इनमें किसी जिले में ब्लैकआउट होने पर नागरिकों द्वारा तत्काल कार्यवाही, सुरक्षा के उपाय, सुरक्षित रहने की जगह खोजने, खाने-पीने के जरूरी सामान, सायरन बजने की पहचान और प्रशासनिक सहयोग करने की अलग-अलग श्रेणी में सतर्क किया गया है।

एडवाइजरी के मुताबिक किसी जिले में ब्लैकआउट होने पर घबराए बिना घर व दुकान की सभी लाइटें, इनवर्टर बंद रखना है। किसी भी तरह की रोशनी बाहर न दिखाई दें। एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें। नागरिकों को किसी भी तरह के अफवाहों से बचना है। घर में बिना खिड़की वाले एक मजबूत कमरा तैयार रखें। कमरे की खिड़कियों पर मोटे काले कागज या मोट पर्दे लगाएं और वहां से दूर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पास पीने का पानी, सूखा भोजन (बिस्कुट, ड्राई फ्रूट्स, चना), टॉर्च व अतिरिक्त बैटरी व सेल के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट व जरूरी दस्तावेज (पहचान पत्र, मेडिकल रिपोर्ट) और छोटा रेडियो भी रखना है। इसी तरह अगर 2 मिनट तक ऊंची-नीची (उतार-चढ़ाव वाली) आवाज में सायरन बजने का मतलब खतरा और 2 मिनट तक एक ही आवाज में सायरन बजने का मतलब खतरा टलने का संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें