मौसम विभाग ने 8 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
हरियाणा में माैसम बदल गया है। नारनौल में देर रात करीब एक बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई, जिसके बाद हल्की बारिश का दौर भी शुरू हो गया। तेज हवा चलने से अनेक जगह पर पेड़ भी टूट कर गिर गए। इससे बिजली सेवा भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
हिसार में देर रात 3 बजे से मौसम बदल गया। जिले में रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। बारिश से पहले आंधी आई थी।
तेज तूफान के साथ बारिश से मंडियों में भीगा लाखों क्विंटल गेहूं
जींद में रात तीन बजे से शुरू हुई बारिश अब भी जारी हैं। अल सुबह तेज बिजली की गड़गड़ाहट और तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। इससे शहर में मुख्य मार्गो पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा मंडियों में लाखों क्विंटल गेहूं भीगा। रात को तेज तूफान के साथ बरसात शुरू हुई थी। उठान नहीं होने के कारण मंडियों में गेहूं भीग गया। इसके कारण आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। तेज हवाएं चलने से सुबह चार बजे से शहर में बिजली गुल रही। जिस कारण सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। अब बिजली के पोल टूटने के कारण लोगों को अधिक परेशानी होगी।