फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ व मनोहर से मिले विज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- अंबाला छावनी के विकास को लेकर रखीं तीन मुख्य मांगें

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से हरियाणा के ऊर्जा, श्रम व परिवहन मंत्री अनिल विज ने मुलाकात की। विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी के विकास से संबंधित तीन महत्वपूर्ण मांगें रक्षा मंत्री के समक्ष रखी हैं।

विज ने सिविल अस्पताल व अटल कैंसर अस्पताल के विस्तार के लिए साथ लगती सेना की भूमि हरियाणा सरकार को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 9 मई 2022 को अंबाला में अटल कैंसर अस्पताल की शुरुआत की गई थी। अब यहां सात राज्यों के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। इसके लिए धर्मशाला बनाने की योजना है। साथ ही क्रिटिकल केयर सेंटर और स्पाइनल इंजरी सेंटर खोलने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, जिनके लिए लगभग दो से तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इस सेंटर में रीढ़ की हड्डी से संबंधित बीमारियों का उपचार होगा। सेंटर खोलने की मंजूरी पूर्व में मिल गई थी। सेंटर में मरीजों की रीढ़ की हड्डी से संबंधित सभी बीमारियों के उपचार का व्यापक प्रबंधन यहां होगा।
विज्ञापन




मंत्री विज ने अंबाला छावनी घरेलू हवाई अड्डे को बीसी बाजार से जीटी रोड तक जोड़ने वाली सेना के अधीन सड़क को फोरलेन बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य सरकार ने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय को 20 एकड़ भूमि के बदले 133 करोड़ रुपए दिए थे और अब सड़क का चौड़ीकरण सुगम यातायात के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन


इसी तरह विज ने अंबाला के बोह, बब्याल व अन्य स्थानों की कम चौड़ी सड़कों को चौड़ा करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दशकों पहले बनी इन सड़कों की चौड़ाई काफी कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें