फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीईटी आवेदन की तिथि समाप्त, तिथि और बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कल शाम तक फीस भरने का मौका, अंतिम दिन आवेदकों ने झेली परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 ग्रुप सी के लिए आवेदन 16 दिन बाद शनिवार रात 12 बजे बंद किया गया। इस प्रक्रिया का प्रदेशभर से लगभग 16 लाख से अधिक युवाओं को इंतजार था। पोर्टल खुलने के बाद युवाओं की तरफ धड़ाधड़ आवेदन भी किए गए हैं लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कुल आवेदन का आंकड़ा शुरू तक आखिरी दिन तक जाहिर नहीं किया गया। इसके अलावा अब आवेदकों के पास 16 जून सोमवार की शाम छह बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करने का मौका है।

इतना ही नहीं आवेदन के अंतिम दिन युवाओं को खूब तकनीकी परेशानी झेलनी पड़ी है, इसका हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर आवेदकों द्वारा आवेदन की तारीख और आगे बढ़ाने की गुजारिश की जा रही है। इसी तकनीकी खामियों के कारण पहले से तय अंतिम तिथि 12 जून से 48 घंटे के लिए बढ़ा दी गई थी। इसके बाद आवेदक 14 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर पाए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी के लिए 29 मई की रात 11.59 बजे से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला था।
विज्ञापन



सरल पोर्टल पर रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए मांगे जन्म प्रमाण पत्र
आवेदन के 16 दिनों में सरल पोर्टल ने युवाओं को खूब परेशान किया है। बीच-बीच में ठीक होने के दावे कि बीच आखिरी दिन शनिवार को रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र मांग रहा था।

युवाओं ने चेयरमैन के सोशल मीडिया अकाउंट पर बताई परेशानी
- एफबी पर अर्जुन गोस्वामी ने लिखा कि सरल पोर्टल की खामी विद्यार्थियों को ही क्यों भुगतना पड़ रहा है, जैसे अभी सरल पोर्टल नहीं चल रहा है, वैसे ही मेवात कैडर का विज्ञापन आने पर जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी आई थी।
विज्ञापन

- रवि सैनी ने लिखा कि बीसीबी का सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है।
- मुकेश जाखल ने एफबी पर लिखा कि सरल पोर्टल बिल्कुल भी नहीं चलने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है, सीईटी की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए।
-
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी कि कई अभ्यार्थियों ने सोशल मीडिया व मैसेज के माध्यम से उन्हें सूचित किया कि पंजीकरण में समय कैप्चा कोड गलत बता रहा है। इसकी जांच में आया कि कैप्चा कोड संबंधित कोई भी दिक्कत वेबसाइट में नहीं है। चेयरमैन ने इसका एक साक्ष्य वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी को फॉर्म भरते समय बार-बार दिक्कत आ रही है तो ब्राउजर को अपडेट कर लें। फिर भी समस्या से निजात नहीं मिलने पर अपना मोबाइल नंबर साझा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें