चंडीगढ़। पशुपालन विभााग दो अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (लैब) संचालित करेगा। प्रदेश में पशुओं के पाॅलीक्निनिक व पशु अस्पतालों के लिए आधुनिक मशीनों की खरीद की जाएगी। खून की जांच से लेकर ट्यूमर का पता लगाने वाली मशीन लैब में होंगी। बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू जैसे रोगों की जांच भी इन लैब में होगी।
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में वीरवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के सदस्य व शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी बैठक में शामिल रहे। बैठक में गैस एनेस्थीसिया मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड टेस्ट उपकरणों के अलावा बायो सेफ्टी लैब लेबल-2 को स्थापित करने की भी मंजूरी दी गई।
इन सुविधाओं के बढ़ने से पशु चिकित्सक पशुओं की सर्जरी आसानी से कर सकेंगे और रोगों का भी समय पर पता चलने से निदान हो सकेगा। इससे पशुपालकों को फायदा होगा। ब्यूरो