फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आज 7 जिला जेलों के पेट्रोल पंपों का लोकार्पण करेंगे जेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद रविवार को प्रदेश की सात जेल परिसरों में स्थापित पेट्रोल पंपों का लोकार्पण जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा द्वारा सोनीपत से किया जाएगा। इन पेट्रोल पंपों पर अच्छे आचरण वाले बंदियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए कारागार विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को प्रदेश में सात जिला जेलों में स्थापित किए गए पेट्रोल पंपों का शुभारंभ किया जाएगा। सोनीपत जिला जेल परिसर में सुबह 10 बजे जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा सोनीपत के साथ-साथ करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में स्थापित पेट्रोल पंपों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान महानिदेशक कारागार आलोक कुमार राय, जेल विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें