फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एडीओ के स्क्रीनिंग टेस्ट में नहीं होंगे कृषि से जुड़े सवाल, कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 नवंबर को आयोजित होना है एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर का स्क्रीनिंग टेस्ट
विज्ञापन

- परीक्षा में कृषि से जुड़े सवाल न होने पर कांग्रेस नेता श्वेता ढुल ने उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग के एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) पदों के लिए 2 नवंबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग टेस्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्क्रीन टेस्ट में कृषि से जुड़े सवाल शामिल न किए जाने पर कांग्रेस नेता श्वेता ढुल ने आपत्ति जताई है और इसे आयोग की खामी बताया है।
श्वेता ढुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए हैं कि एक कृषि विकास अधिकारी के प्रश्न पत्र में किसानी से जुड़े सवाल नहीं हाेंगे, तो वो किसानों का भला कैसे करेगा। इसके साथ ही उन्होंने देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों में गलतियां क्यों होती हैं। क्या आयोग के में अयोग्य व्यक्ति बैठे हैं। बाद में परीक्षार्थियों से दावे-आपत्ति लगाने के नाम पर शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, आयोग के सचिव मुकेश आहूजा ने बताया कि परीक्षाओं से जुड़ी सामग्री वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है। स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ ही सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट को लेकर स्पष्ट ताैर से पाठ्यक्रम का ब्योरा दिया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत अभी तक इस संबंध में हमारे पास नहीं आई है।



एडीओ के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए यह है पाठ्क्रय
एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दे, भारत का इतिहास, भारतीय राजनीति-संस्कृति और अर्थव्यवस्था, सामान्य बुद्धिमत्ता, हरियाणा सामान्य ज्ञान, बेसिक न्यूमेरिकल के सवाल शामिल हैं। आयोग के मुताबिक, 2 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा यानी सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट 150 अंकों का होगा, जोकि सब्जेक्टिव टाइप होगा। इसमें विषय से जुड़े ही सवाल होंगे। परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वालों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।



हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर के स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर भी विवाद
आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की 10 अगस्त को आयोजित परीक्षा के बाद जारी की गई उत्तर कुंजी को लेकर भी परीक्षार्थी गड़बड़ियों के आरोप लगा चुके हैं। दरअसल, परीक्षा आयोजित होने के बाद 23 अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाए थे कि उत्तर कुंजी में 10 से अधिक प्रश्नों के गलत विकल्पों को सही बता दिया गया है। टाइपिंग गलती के कारण 5 प्रश्न ड्रॉप कर दिए गए हैं। इससे अभ्यर्थियों के 20 नंबर तक घट गए हैं। इसके खिलाफ 30 से अधिक शिकायतें आयोग में कराई जा चुकी हैं। पंचकूला, करनाल, पानीपत आदि के अभ्यर्थियों की यही चिंता है कि उन्हें 5 अक्तूबर को मुख्य परीक्षा यानी सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट से वंचित होना पड़ सकता है। इसलिए आयोग वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से बताए कि मेरिट कितने प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर बनाई जाएगी।
परीक्षा में बैठे एमडीयू के रिसर्च स्कॉलर व हिसार निवासी दीपक सांवरिया कहते हैं कि आयोग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मेरिट कितने प्रश्नों के उत्तर से बनाई जाएगी। यह परीक्षा 139 पदों के लिए आयोजित हुई थी और आयोग के नियमानुसार रिक्त पदों के चार गुना तक अभ्यर्थियों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


-

वर्जन
जिस परीक्षा में इस तरह की शिकायतें होती हैं, शिकायत करने वाले अभ्यर्थियों को साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखने का माैका दिया जाता है। हिंदी से संबंधित स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर भी यही प्रक्रिया होगी।
मुकेश आहूजा, सचिव, हरियाणा लोक सेवा आयोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें