फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में जिले, उपमंडल व तहसील बनाने के लिए गठित कमेटी का कार्यकाल बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए जिले, उपमंडल, तहसील बनाने के लिए गठित की सब कमेटी का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित कमेटी का कार्यकाल 4 मार्च को पूरा हो गया था।
विज्ञापन

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त राजस्व डॉ. सुमित मिश्रा ने बताया कि कमेटी में राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल, संसदीय कार्य मामले मंत्री महिपाल सिंह ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शामिल हैं। कमेटी के पास अब तक पांच नए जिले बनाने की मांग आई है। इनमें हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों शामिल है। पिछले दिनों कमेटी की बैठक में तय हुआ था कि राज्य में नए जिले, उपमंडल, उप तहसील और नई तहसील बनाने के लिए जिला उपायुक्तों की सिफारिश जरूरी है। ब्लॉक समिति के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक, नगर पालिका या नगर निगम का प्रस्ताव अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें