फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश की पुरुष और महिला टीम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप : हरियाणा ने जीता खिताब
विज्ञापन

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा की पुरुष और महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। दोनों वर्ग की टीमों ने दोनों वर्ग में दिल्ली की टीमों को 3-0 से हराया है। पिछले तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय महिला एकल का खिताब हरियाणा के नाम रहा है। बीते साल नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में भी हरियाणा की महिला टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया था।


हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन (एचबीए) के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एचबीए के प्रधान देवेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने भी इस जीत पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की पुरुष टीम में गगन, मनराज सिंह, गौतम अरोड़ा, मानव चौधरी, भारत राघव, आर्यन सप्पिया, मयंक राणा, आर्यन हुड्डा, पंकज और दिशांत अहलावत शामिल रहे। वहीं महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, गरिमा कुंडू, सानवी अनेजा, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, इशू मलिक, तन्नू मलिक और रिधि कौर तूर ने हिस्सा लिया। टीम का मार्गदर्शन कोच रवि सिंगला ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें