चंडीगढ़। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के हालिया बयान को विवादित करार देते भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर समाज में विभाजन पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
चंडीगढ़ में जारी बयान में सुनैना ने कहा कि भाजपा के पास विकास, रोजगार व जनहित से जुड़े मुद्दों पर बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए उसके नेता धार्मिक और जातिगत मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाने का प्रयास करते हैं। प्रदेश में युवा बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक से परेशान हैं जबकि महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सामाजिक भाईचारे व आपसी सौहार्द में विश्वास रखती है और भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है। किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा वर्ग अब केवल बयानबाजी नहीं बल्कि रोजगार और विकास चाहता है। ब्यूरो