चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग तीन से आठ नवंबर तक बड़ी परीक्षाएं आयोजित कराएगा। करनाल स्थित मधुबन में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) के निदेशक और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। आयोग ने स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर तिथि तय कर दी हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के अनुसार असिस्टेंट डायरेक्टर (डीएनए) और असिस्टेंट डायरेक्टर (लाई डिक्टेटर) की तीन नवंबर को परीक्षा होगी। असिस्टेंट डायरेक्टर/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (साइबर फॉरेंसिक) और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (सीन ऑफ क्राइम) पदों के लिए छह नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी।
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (डाक्यूमेंट) और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (फिजिक्स) पदों के लिए सात नवंबर को परीक्षा की तिथि तय की गई है। असिस्टेंट डायरेक्टर/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टाॅक्सीकोलाॅजी) और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (एनडीपीएस) पदों के लिए आठ नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।