फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भू-मित्र चैटबाॅट का नंबर जारी, राजस्व विभाग की सेवाएं होंगी सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को सरल बनाने के लिए भूमि-मित्र व्हाट्सएप चैटबाॅट का नंबर जारी किया गया है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी नंबर पर राजस्व से जुड़ी सेवाओं की जानकारी एसएमएस या संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने भू-मित्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि चैटबॉट सरकारी सेवाओं को उनकी फिंगर टिप्स पर लाकर लोगों को सशक्त बनाता है। इससे कोई कभी भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। आवेदन की स्थिति को भी देख सकेंगे। किसी कार्य को कराने में अड़चन आ रही हैं तो शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। भू-मित्र चैटबॉट के माध्यम से पांच प्रमुख सेवाएं आमजन पा सकते हैं। इनमें राजस्व सेवाएं, सीमांकन सेवाएं शामिल हैं। शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं और शिकायतों की स्थिति क्या है यह भी पता कर सकेंगे। जन सूचना तक पहुंच शामिल है। यह प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी दोनों में काम करेगी। भू-मित्र चैटबॉट का नंबर 9593300009 है। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस पहल का शुभारंभ कर चुके हैं। इस प्रणाली से आमजन सीधे कार्य करा सकेंगे और बिचाैलियों की भूमिका समाप्त होगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि चैटबॉट की एक प्रमुख विशेषता इसका स्वचालित संचार है, जो भी राजस्व कार्यालय हैं उनमें भी चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें