फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र जेब फाड़ो और कोहनी मारो सत्र बनकर रह गया : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- कहा- इनेलो के दोनों विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर शिकायत करूंगा


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को कहा कि विधानसभा का तीन दिन का मानसून सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय जेब फाड़ो और कोहनी मारो सत्र बनकर रह गया। भाजपा और कांग्रेस आपस में बहस करतीं रहीं और जरूरी मुद्दे सदन में नहीं उठाए गए। चाैटाला ने कहा कि वह इनेलो के दोनों विधायकों के साथ जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर शिकायत करेंगे कि ऐसे सत्र का क्या फायदा जिसमें जनहित की बातें ना रखी जा सके।
उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री व राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर सवाल करेंगे कि अगर कोई चर्चा ही नहीं होनी थी तो सत्र क्यों बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को बोलने के लिए केवल दो-दो मिनट दिए गए। इनेलो ने 12 से अधिक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए लेकिन बिगड़ती कानून व्यवस्था से जुड़ा केवल एक प्रस्ताव स्वीकार किया गया। सरकार से शिक्षकों की कमी और जर्जर स्कूलों के कारण एक लाख बच्चों के पढ़ाई छोड़ने व बढ़ते नशे पर भी जवाब मांगा लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। प्रदेश में सफाईकर्मी 29 दिन से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगें सुनने के बजाय लाठीचार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर 27 सितंबर को मेवात में रैली होगी। वहीं इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी विधायक अर्जुन चाैटाला ने चंडीगढ़ के कॉलेजों के छात्रसंघ चुनावों में जीते संगठन के छात्र नेताओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें