फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निकाय व दमकल कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। बुधवार को चंडीगढ़ में यह वार्ता होगी। कर्मचारी यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मानी गई मांगों को लेकर आदेश जारी नहीं हुए तो कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इन मांगों पर अब तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने समेत कर्मचारी कई मांगें उठा रहे हैं। हरियाणा अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि अनुबंध पर कार्यरत ड्राइवर और फायरमैन को फायर ऑपरेटर के पदों पर नियमित करने समेत उनकी कई मांगें लंबित हैं। सरकार इन मांगों पर कई बार आश्वासन दे चुकी है। अब कर्मचारी आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें